श्री श्री १०८ नवतनपुरी धाम !!
श्री निजानन्द सम्प्रदाय (श्री कृष्ण परनामी धर्म) के आद्य धर्मपीठ श्री १०८ नवतनपुरी धमकी स्थापना श्री निजानंद सम्प्रदाय आद्य पीठाधीश्वर श्रीमंनिजानंद स्वामी सद्गुरु श्री देवचंद्रजी महाराज द्वारा आजसे लगभग तीन सौ सत्तर वर्ष पूर्व विक्रम संवत १६८७ (१६३० ई) कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी, गुरुवारके दिन मानवमात्र के कल्याण के लिय की गई थी, आपने स्थापना कलसे ही यह धर्मपीठ ब्रह्मात्माओंकी जागनी तथा पूरी दुनियाँको सांसारिक बंधनोंसे मुक्ति दिलाने हेतु पूर्णब्रह परमात्मा श्री कृष्ण (श्री राजजी ) की भक्तिमें तन-मन-धन अर्पण करके क्षण भंगुर, नश्वर मानव जीवनको सार्थक बनानेकी प्रेणाके साथ श्री कृष्ण परनामी धर्मका सन्देश और शिक्षा निरंतर दे रहा है ! प्रणाम !!